Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अगस्‍त में शुरू होगी ‘नस्‍मते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग

अगस्‍त में शुरू होगी ‘नस्‍मते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग

0
234

मुम्‍बई। विपुल शाह निर्देशित ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग कुछ महीनों बाद शुरू होने जा रही है। हालांकि, पहले ख़बर थी कि फिल्‍म की शूटिंग को दिसंबर में शुरू किया जाएगा, क्‍योंकि अक्षय कुमार के पास फिलहाल नमस्‍ते इंग्‍लैंड के लिए समय नहीं।

akshay kumar sonakshi sinha
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विपुल शाह ने अपनी अगली फिल्‍म नमस्‍ते इंग्‍लैंड के लिए एक्‍टर्स की डेट फिक्‍स कर ली है और अगस्‍त में फिल्‍म की शूटिंग का शुरूआती शेड्यूल लंडन में पूरा किया जाएगा और बाकी की शूटिंग मुम्‍बई में होगी।

सूत्रों की माने तो नमस्‍ते इंग्‍लैंड नमस्‍ते लंडन का सीक्‍वल नहीं होगी। सोनाक्षी सिन्‍हा और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म नमस्‍ते इंग्‍लैंड एक नई कहानी पर बनेगी।

फिलहाल अक्षय कुमार डिशूम और रोबोट 2 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इसके बाद हाउसफुल और रुस्‍तम के प्रचार के साथ साथ मुरुगदास की फिल्‍म इक्‍का की शूटिंग करेंगे।