Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News तापसी पन्‍नु ने गाने को कहा ट्रेलर, क्‍यों ?

तापसी पन्‍नु ने गाने को कहा ट्रेलर, क्‍यों ?

0
554

मुंबई। साकिब सलीम के साथ तुम हो तो लगता है म्‍यूजिक विडियो में अपनी खूबसूरत अदाओं के जल्‍वे बिखरने वाली तापसी पन्‍नु ने कहा, ‘बेबी के बाद हिंदी फिल्मों से उन्‍होंने जानबूझकर ‘ब्रेक’ नहीं लिया। बल्‍कि इस वर्ष उनकी बैक टू बैक कई फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं।

हालांकि, ‘तुम हो तो लगता है’ गाने से तापसी पन्‍नु हिन्‍दी जगत में वापसी कर रही हैं, ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा। भले ही उनको इस साल कई फिल्‍मों में देखा जाएगा। तापसी पन्‍नु इसके पहले फिल्म ‘बेबी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं, जो पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

tum ho toh lagta 002

एक वर्ष से अधिक समय के बाद वह ‘तुम हो तो लगता है’ सिंगल ट्रैक से वापसी कर रही हैं। इस गीत को शान ने गाया है, जिसकी धुन अमाल मलिक ने दी है। इसमें उन्होंने साकिब सलीम के साथ काम किया है।

गाने के लॉन्चिंग पर अपने ब्रेक के बारे में बताते हुए तापसी पन्‍नु ने कहा, “मैं कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थी। ये फिल्में आप त्योहारों के समय देखेंगे। अभी यह शुरूआत है। यह गाना मेरे लिए इस साल का ट्रेलर है।”

तापसी पन्‍नु ने कहा, ‘मैंने ब्रेक नहीं लिया बल्‍कि मैं लगातार शूटिंग में व्यस्त थी। यह एक से ज्यादा नहीं होना चाहिए था। वास्तव में मैं ज्यादा शूटिंग के कारण डरी हुई हूं।’

तापसी पन्‍नु शूजित सिरकार की फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रिन साझा करने वाली हैं। ‘तड़का’ फिल्म में नाना पाटेकर, श्रीया सरन और अली फजल के साथ दिखेंगी।

-आईएएनएस