Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News क्‍या आमिर, सलमान करेंगे एक साथ फिल्‍म ?

क्‍या आमिर, सलमान करेंगे एक साथ फिल्‍म ?

0
227

लुधियाना। ‘अंदाज अपना अपना’ फिल्म में सलमान खान के साथ प्रशंसकों को गुदगुदाने के बाद आमिर खान को उम्मीद है कि वह फिर से इसके सीक्वल में साथ काम करेंगे।

आमिर ख़ान ने ‘दंगल’ फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर मीडियाकर्मियों को बताया, “मैं सलमान के साथ ‘अंदाज अपना अपना 2’ में फिर से काम करना पसंद करूंगा। यदि स्क्रिप्ट अच्छी हो, तो हम इसे जरूर करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से सलमान ख़ान के साथ काम करूंगा।”

dangal look

‘अंदाज अपना अपना’ फिल्म राजकुमार संतोषी निर्देशित है। यह फिल्म अमर और प्रेम दो युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मध्यम वर्ग के हैं लेकिन बड़े सपने देखते हैं। यह पूछे जाने पर कि इसके रीमेक के लिए आपकी भूमिका कौन निभा सकता है, तो आमिर ख़ान ने पहले पटकथा देखने की बात कही।

इसके अलावा उड़ता पंजाब के लीक होने संबंधी पूछे सवाल पर आमिर ख़ान ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह सीबीएफसी की कॉपी है या नहीं। अगर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है तो फिर मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन, अगर यह सेंसर बोर्ड वाली कॉपी है, हालांकि हम इसके बारे में निश्चित तौर पर नहीं जानते, तो सीबीएफसी के लिए शर्म की बात है। उन्हें ये शोभा नहीं देता। यह सीबीएफसी को बुरी तरह प्रभावित करेगा।”

वहीं, आमिर ख़ान ने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म के पक्ष में दिए गए फैसले को सही ठहराया और कहा कि वह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमिर ख़ान ने कहा, “मैं पंजाब में फिल्म देखूंगा क्योंकि मैं यहां शूटिंग कर रहा हूं।”

-आईएएनएस