Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News ‘वीरे दी वेडिंग’ होगी लड़कियों की पहली फिल्‍म!

‘वीरे दी वेडिंग’ होगी लड़कियों की पहली फिल्‍म!

0
238

नई दिल्ली। उड़ता पंजाब अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि ‘वीरे दी वेडिंग’ असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। उन्हें लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है।

करीना कपूर ने मुंबई से फोन पर कहा, “यह शायद भारत की पहली वास्तविक रूप में लड़कियों की फिल्म है। पश्चिम की फिल्मों में ऐसा देखा जाता रहा है लेकिन यहां कोई ऐसा नहीं है जो वास्तव में इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस करे।’

kareena kapoor 005

करीना कपूर ने कहा, ‘यह चार लड़कियों, चार दोस्तों के बारे में है, जो फिल्म में मेरी शादी में एक साथ आती हैं। यह वास्तव में रोचक और मजेदार है। आज के बदलते समय और सिनेमा में, मुझे लगता है ऐसी फिल्में बनाना आसान है क्योंकि आजकल लोग भी ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं।”

करीना कपूर ने कहा, “यह अद्भुत फिल्म है। इसकी निर्माता भी दो महिलाएं हैं और फिल्म सिर्फ अभिनेत्रियों से सजी है।”

गौरतलब है कि ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया हैं। इसका निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है।

-आईएएनएस

FilmiKafe का मानना है कि दिल आशना  है भी लड़कियों की फिल्‍म थी, हालांकि, उसमें विवाह सा माहौल क्रिएट नहीं किया गया था।