Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + लीजेंडरी पिक्‍चर्स ने जीती ‘Bad Blood’ बोली

लीजेंडरी पिक्‍चर्स ने जीती ‘Bad Blood’ बोली

0
241

लॉस एंजेलिस। लीजेंडरी पिक्‍चर्स Bad Blood का निर्माण करने जा रही है, जिसका निर्देशन और लेखन एडम मैकके करेंगे।

इसमें मुख्‍य भूमिका जेनिफर लॉरेंस निभाएंगी, जो एलिजाबेथ होम्स के किरदार में नजर आएंगी। एलिजाबेथ होम्स विवादित ब्‍लड टेस्‍ट कंपनी Theranos की संस्‍थापक हैं।

Jennifer Lawrence

डेडलाइन की रिपोर्ट अनुसार द बिग शॉट में बेस्‍ट अडेप्‍टेड स्‍क्रीन प्‍ले के लिए ऑस्‍कर जीत चुके मैकके को पटकथा लिखने के लिए लीजेंडरी पिक्‍चर्स लगभग 3.5 मिलीयन डॉलर का भुगतान करेगी। इस फिल्‍म का वितरण यूनिवर्सल कंपनी द्वारा किया जाएगा।

इस फिल्‍म का बजट 40 से 50 मिलीयन डॉलर के बीच बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े स्‍टूडियोज ने बोली लगाई थी।

फिल्‍म का निर्माण मैकके और उसकी गेरी सांचेज प्रोडक्‍शन कंपनी करेगी, जिसमें फेरेल और केविन मैस्‍सिक के साथ लॉरेंस भी हिस्‍सेदार हैं।