Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT जिम में ‘सीता’ की मदद कर रहे ‘हनुमान’

जिम में ‘सीता’ की मदद कर रहे ‘हनुमान’

0
600

मुंबई। छोटे पर्दे के पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी समर्पण के साथ काम में जुटी हैं और इसमें उन्हें हनुमान का किरदार निभा रहे सह-कलाकार दानिश अख्तर की खूब मदद मिल रही है।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के लड़ाई वाले सीक्वेंस की शूटिंग होनी है, जिसके लिए कलाकार तैयार हैं।

Danish Akhtar Saifi

वहीं, मदिराक्षी भी इसके लिए अपना पूरा समय दे रही हैं और जिम में व्यायाम करने में जुटी हैं।

मदिराक्षी ने बताया, “युद्ध से संबंधित दृश्य की शूटिंग की जानी है। इसमें कई ऐसे सीक्वेंस हैं, जिसमें मानसिक और शारीरिक फिटनेस जरूरी होगा।”

madirakshi

उन्होंने कहा, “मैं स्टेमिना बढ़ाने के लिए कार्डियो के साथ-साथ पेट और जांघ के व्यायाम पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। दानिश पहलवान हैं और वह नियमित रूप से जिम जाते रहते हैं, इसलिए वह मेरी काफी मदद कर रहे हैं।”

-आईएएनएस