Saturday, April 25, 2026
Home Music/News ‘शिवाय’ के लिए गाएंगे बादशाह

‘शिवाय’ के लिए गाएंगे बादशाह

0
271

नोएडा। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गीत ‘सेल्फी ले ले रे’ और ‘सुल्तान’ के गीत ‘बेबी को बास पसंद है’ गा चुके रैपर बादशाह का कहना है कि वह अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन के ‘शिवाय’ की भी कुछ पंक्तियां गाते दिखेंगे। बादशाह यहां गार्डन्स गैलेरिया में कार्यक्रम पेश करने के लिए मौजूद थे।

Badshah Singer

उन्होंने कहा, “मैंने (संगीतकार) मिथुन के साथ ‘शिवाय’ के लिए एक गीत गाया है, लेकिन वह बिल्कुल अलग शैली का है। यह शिवा के बारे में है और इसमें उनके बारे में कुछ पंक्तियां हैं।”

‘शिवाय’ ‘यू मी और हम’ के बाद अजय के निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म है।

फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होगी। इसे बुल्गारिया में बाल्कन की पहाड़ियों और साथ ही भारत में हैदराबाद और उत्तराखंड में फिल्माया गया है।

-आईएएनएस