Sunday, June 14, 2026
Home Music/News संगीतकार बनीं आकृति कक्कड़

संगीतकार बनीं आकृति कक्कड़

0
461

मुंबई। ‘तू जुनूनियत’ और ‘सैटर्डे सैटर्डे’ जैसे गीतों से पहचान बनाने वाली गायिका आकृति कक्कड़ नया गीत ‘बत्ती गुल’ लेकर आई हैं, जिसकी वह संगीतकार और निर्माता भी हैं। उनका यह गीत गुरुवार को जारी हुआ।

Akriti Kakkar

आकृति ने एक बयान में कहा, “यह मजेदार और पागल कर देने वाला वीडियो है।” आकृति के अलावा इस गीत को बेनी दयाल ने भी गाया है।

आकृति ने कहा, “हमने काफी मजे किए और उम्मीद है कि गायक और गीतकार के रूप में मेरा यह प्रयास लोगों को जरूर पसंद आएगा।”

-आईएएनएस