Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + मां ब्रिटनी स्‍पीयर्स की मदद लेना पसंद नहीं सीन फेडरलीन को

मां ब्रिटनी स्‍पीयर्स की मदद लेना पसंद नहीं सीन फेडरलीन को

0
193

लॉस एंजेलिस। विश्‍व प्रसिद्ध गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक साक्षात्‍कार के दौरान अपने बच्‍चों के बारे में बात करते हुए कुछ निजी अनुभवों को जगजाहिर किया।

गायिका ब्रिटनी स्‍पीयर्स के अनुसार उनका बेटा सीन स्वयं को उनसे अधिक होशियार समझता है। गौरतलब है कि ब्रिटनी स्‍पीयर्स के पूर्व पति केविन फेडरलीन से दो बच्‍चे सीन प्रेस्टन (10) और जेडन (9) हैं।

फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक ब्रिटनी बेटे जेडन की उसके होमवर्क में मदद करना पसंद करती हैं लेकिन सीन प्रेस्‍टन को नहीं लगता कि उसको अपनी मां ब्रिटनी स्‍पीयर्स की सहायता चाहिए।

Britney Spears 001

ब्रिटनी स्‍पीयर्स ने मैरी क्लेयर पत्रिका को बताया, ‘मैं जेडन के साथ बैठकर चित्रकारी करती हूं। वह इसमें अच्छा है और मैं बहुत बुरी हूं। मैं उसका होमवर्क भी उसके साथ करती हूं, जो मुझे बेहद पसंद है।’

ब्रिटनी स्‍पीयर्स के अनुसार, जेडन उन्हें मदद करने देता है, लेकिन सीन कभी ऐसा नहीं करने देता। वह तेज और चालाक है। साथ ही उसे लगता है कि वह उनसे ज्यादा होशियार है। वह उसे ऐसा सोचने देती हैं, लेकिन वह वास्तव में अच्छा है। -आईएएनएस