Friday, April 24, 2026
Home Hollywood + ब्रिटनी ने नर्तकों पर लगाया यौन प्रतिबंध

ब्रिटनी ने नर्तकों पर लगाया यौन प्रतिबंध

0
243

लास वेगास। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने साथी नर्तकों पर यौन प्रतिबंध लगा दिया है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटनी पर अपने प्रशंसकों को अपनी नृत्य मुद्राओं, प्रभावशाली संगीत और आकर्षक परिधानों से प्रभावित करने का इतना जुनून सवार है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए कड़े नियम बनाए हैं।

पत्रिका ‘हीट’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “ब्रिटनी अपने नर्तकों से भी अपने जैसी ही प्रतिबद्धता चाहती हैं और इसलिए उनके साथ काम करते समय यौन क्रिया या शराब का सेवन निषिद्ध है। जो भी इन नियमों को नहीं मानेगा, उसे जाना पड़ेगा।” (आईएएनएस)