Friday, March 27, 2026
Home Hollywood + ‘डेडपूल’ की उत्‍तर अमेरिका में बादशाहत कायम

‘डेडपूल’ की उत्‍तर अमेरिका में बादशाहत कायम

0
191

लॉस एंजेलिस। फॉक्स फिल्म ‘डेडपूल’ इस सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए अपनी बादशाहत बरकरार रखी।

फिल्म ने इस सप्ताहांत 5.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। दूसरे सप्ताह भी उत्तरी अमेरिका में सिने प्रेमियों की पहली पसंद बनी।

दर्शकों, ब्रांड और उपभोक्ता के व्यवहार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘कॉमस्कोर’ विश्लेषक पॉल डेरगाराबेडियॉन ने कहा कि एक अपरंपरागत फिल्म होने के बावजूद ‘डेडपूल’ ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है।

इसके साथ ही दूसरे स्थान पर ‘कुंग फू पांडा 3’ काबिज है, जिसने इस सप्ताहांत 1.25 करोड़ डॉलर कमाए हैं। (आईएएनएस/सिन्हुआ)