Monday, April 13, 2026
Home TV/OTT जब एक दूजे के वास्‍ते अभिनेत्री निकिता ने कहा, लड़ूगी राष्‍ट्रीय चुनाव

जब एक दूजे के वास्‍ते अभिनेत्री निकिता ने कहा, लड़ूगी राष्‍ट्रीय चुनाव

0
524

मुम्‍बई। धारावाहिक एक दूजे के वास्‍ते फेम अभिनेत्री निकिता दत्‍ता ने अफवाहों पर तेज प्रहार करते हुए कहा, ‘मैं अगले साल राष्‍ट्रीय चुनाव लड़ने जा रही हूं।’

दरअसल, ख़बर थी कि एक दूजे के वास्‍ते फेम अभिनेत्री निकिता दत्‍ता बिग बॉस 10 में नजर आ सकती हैं।

निकिता दत्‍ता अभिनीत धारावाहिक एक दूजे के वास्‍ते 7 अक्‍टूबर को ऑफ एयर हुआ। इसके पीछे निकिता दत्‍ता की ख़राब तबीयत बतायी जा रही है। असल में निकिता दत्‍ता पिछले 20 दिन से डेंगू से पीड़ित हैं।

nikita-dutta-002

रिपोर्ट में दावा था कि निकिता दत्‍ता ठीक होने के बाद सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में नजर आएंगी। इस पर जबरदस्‍त प्रतिक्रिया देते हुए निकिता दत्‍ता ट्विटर खाते से कहा, ‘धारावाहिक को बंद करवाने के पीछे मैं हूं। मैं बिग बॉस में आ रही हूं। इसके बाद मैं राष्‍ट्रीय चुनावों में खड़ी हूंगी। इनमें से भी कुछ हो।’

Ek Duje Ke Vaaste

निकिता दत्‍ता की टीम ने एक अन्‍य ट्विट के जरिये कहा कि निकिता दत्‍ता इस समय किसी भी शो का हिस्‍सा नहीं बनने जा रही हैं। जो भी अफवाहें हैं, उनका कोई आधार नहीं है। आपकी प्रिंसेस पूरी तरह रिक्‍वर हो चुकी है। वह कुछ भी नया करने के लिए जल्‍दबाजी में नहीं है।

nikita-dutta-001

हालांकि, एक अन्‍य मीडिया वार्ता के दौरान निकिता दत्‍ता ने कहा, ‘मुझे काफी ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन मैं कुछ समय ब्रेक लेना चाहती हूं। कुछ समय परिवार के साथ गुजारना चाहती हूं।’