Wednesday, March 25, 2026
Home Cine Special जानिए! क्‍या कहती है ‘ए दिल है मुश्‍किल’ की पहली झलक ?

जानिए! क्‍या कहती है ‘ए दिल है मुश्‍किल’ की पहली झलक ?

0
258

मुम्‍बई। करन जौहर अपनी आगामी फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल को लेकर प्रचार तो लंबे समय से करते आ रहे हैं। मगर, आज ए दिल है मुश्‍किल की पहली झलक भी सामने आ गई है। करन जौहर निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल के पोस्‍टर पूरी तरह रोमांटिक है। युवा चेहरे उत्‍साह से भरे हुए हैं।

Ae Dil Hai Mushkil

ए दिल है मुश्‍किल के एक पोस्‍टर में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा मस्‍ती के मूड में डूबे हुए हैं। दूसरे पोस्‍टर में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा एक बिस्‍तर पर हैं। अनुष्‍का शर्मा जैसे कुछ बिंदास बात कर रही हो और रणबीर कपूर किसी मासूम युवक की तरह आंखें भींचते हुए।

उसी पोस्‍टर में रणबीर कपूर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ रोमांटिक पोज में हैं। दोनों के बीच की आत्‍मीयता देखने लायक है। लगता ही नहीं कि रणबीर कपूर अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

Ae Dil Hai Mushkil 001

करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस की तारीफ करनी चाहिए। इतने रोमांटिक, खूबसूरत और दिलकश पोस्‍टर बनाने के लिए। फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल दीवाली पर रिलीज होगी।

हालांकि, पोस्‍टरों में रणबीर कपूर के उस लुक को दर्शाया गया है, जो बेहद लोकप्रिय है, जैसे शाहरुख़ ख़ान का बांहें फैलाने का वाला पोज।

पोज बयान करता है कि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन में अब भी वो चार्म है, जो धूम 2 में नजर आया था, जो करोड़ों को अपना फैन बना ले।

अनुष्‍का शर्मा मनमौजी, मस्‍त, बिंदास गर्ल के किरदार में हुई, जैसे कि पोस्‍टर बयान करते हैं तो फिल्‍म की सफलता की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।