Tuesday, September 22, 2026
Home Cine Special शाह रुख खान से पहले यह अभिनेता भी निभा चुके हैं बौने...

शाह रुख खान से पहले यह अभिनेता भी निभा चुके हैं बौने व्यक्ति का किरदार!

0
348

मुम्बई। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जीरो में शाह रुख खान बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे।

सुपर स्टार शाह रुख खान भले ही अपने कई दशक लंबे फिल्मी सफर में पहली दफा बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन, फिल्म जगत में बौने व्यक्ति का किरदार शाह रुख खान से पहले भी कई अभिनेता बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं।

इस कारवां में कमल हासन का नाम सबसे शीर्ष पर आता है क्योंकि अभिनेता कमल हासन ने फिल्म अप्पु राजा में बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो फिल्म का लीडिंग कैरेक्टर था। फिल्म अप्पु राजा तमिल फिल्म अपूर्व सगोधरारगल का हिंदी संस्करण थी।

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने शशि कपूर व Gennadi Vasilyev ​निर्देशित फिल्म अजूबा में कुछ मिनटों के लिए बौने व्यक्तियों का किरदार अदा किया था। कहा जाता है कि अरब की पौराणिक कथाओं से प्रेरित इस फिल्म को बाद में रूसी में भी डब करके रिलीज किया गया था।

फिल्मकार इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म आशिक में जॉनी लीवर ने बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था। अनिल शर्मा के बैनर तले बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी।

अक्षय कुमार और सलमान खान अभिनीत फिल्म जानेमन, जिसका निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था, में अनुपम खेर ने बौने व्यक्ति का किरदार अदा किया था, जो सलमान खान का अंकल होता है।