Saturday, March 28, 2026
Home Cine Special Dear Zindagi के छोटे छोटे Deleted Scene बना देंगे ‘आपका दिन’

Dear Zindagi के छोटे छोटे Deleted Scene बना देंगे ‘आपका दिन’

0
251

मुम्‍बई। फिल्‍मकार गौरी शिंदे निर्देशित फिल्‍म डियर जिंदगी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी, के कुछ डिलीट किये गए सीनों को रेड चिलीज प्रोडक्‍शन हाउस ने हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

इस महीने की शुरूआत से रेड चिलीज ने एक एक करके फिल्‍म डियर जिंदगी के तीन ऐसे खूबसूरत सीनों को रिलीज किया है, जो फिल्‍म डियर जिंदगी के लिए शूट तो हुए लेकिन फिल्‍म में अंतिम जगह न बना सके।

कहानी क्‍या है!
इस सीन में आलिया भट्ट और शाह रुख खान की रोचक वार्तालाप है, जिसमें शाह रुख खान आलिया भट्ट को एक बेहद खूबसूरत कहानी सुना रहे हैं। कहानी काफी रोचक और प्रेरणादायक है।

हो जाता है!
इस सीन में आलिया भट्ट किसी लड़के को एक कॉफी शॉप पर मिलने आती है और कुछ ऐसा घटित होता है, तो आलिया भट्ट को हल्‍का सा झटका देता है।

आज कल के बच्‍चे!
इस सीन में आलिया भट्ट फ्लाइट में एक यात्री की सीट एक्‍सचेंज को लेकर क्‍लास लगाती हुईं नजर आएंगी और अंत में कुणाल कपूर की हल्‍की सी झलक दिखाई देगी।

यदि अभिनेता शाह रुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्‍म डियर जिंदगी आपको खूबसूरत लगी थी तो यकीनन यह सीन भी आपका दिन बनाने में कामयाब रहेंगे।