Friday, March 27, 2026
Home Cine Special टूटे दिल टूटी कसमें, वर्ष 2016 दौरान हॉलीवुड बॉलीवुड में रहे अलगावों...

टूटे दिल टूटी कसमें, वर्ष 2016 दौरान हॉलीवुड बॉलीवुड में रहे अलगावों के चर्चे

0
242

वर्षों मनोरंजन की दुनिया प्यार और रोमांस के लोकप्रिय मानदंड स्थापित करती आई है, लेकिन फिल्मी दुनिया की काल्पना से परे वास्तविक दुनिवाय में प्यार की कहानियां बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अलगाव के मोड़ पर पहुंचकर खत्म हो जाती है।

इस साल अलग हुईं कुछ जोड़ियों पर आईएएनएस की नजर :

* फरहान अख्तर-अधुना भाबानी : अभिनेता फरहान अख्तर और हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भाबानी ने शादी के 16 साल बाद अपनी राहें जुदा कर ली। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की। इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि दो बेटियों अकीरा और शाक्या के माता-पिता ने क्यों अलग होने का फैसला किया, लेकिन ऐसी अफवाहें आईं कि दोनों का घरह तोड़ने के पीछे एक अभिनेत्री का हाथ है। अभिनेत्री अदिती राव हैदरी को दोनों के अलगाव की वजह बताया गया।

* अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा : दोनों को बीच तनाव की पहले से खबरे आ रही थीं लेकिन मार्च में दोनों ने कहा कि कुछ समय के लिए वे अलग रह रहे हैं और उसके बाद अपेन जीवन का फैसला करेंगे। इस दौरान दोनों में सुलह नहीं हुई और नवंबर में दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। दोनों ने कुछ महीनों पहले ही रियलिटी शो ‘पॉवर कपल’ की मेजबानी की थी लेकिन निजी जीवन में यह जोड़ा पॉवर कपल नहीं रह सका। 1997 में शादी रचाने वाले इस जोड़े का 14 साल का बेटा अरहान भी है।

* सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे : दोनों के प्यार की दास्तां 2009 में टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करने के दौरान शुरू हुई थी, फिर सुशांत ने फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड का रुख कर लिया। छह साल के लंबे रोमांस के बाद जनवरी 2016 में सुशांत ने घोषणा की थी कि वह साल के अंत तक अंकिता से शादी कर लेंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।

* ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली : इस जोड़ी के अलगाव से दुनिया भर के प्रशंसक हैरान रह गए। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ (2004) के सेट पर दोनों का रोमांस शुरू हुआ था। जोली ने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। दोनों के छह बच्चे हैं।

* जॉनी डेप-एम्बर हर्ड : हर्ड ने शारीरिक और मौखिक रूप से डेप द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही और मई में अभिनेता से तलाक ले लिया। फरवरी 2015 में दोनों की शादी हुई थी।

* पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा : फिल्म ‘फुकरे’ के अभिनेता और सलमान की खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा के अलगाव ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दोनों के अलगाव की वजह फिल्म ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में पुलकित के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री यामी गौतम को माना जाता है।

-आईएएनएस/दुर्गा चक्रवर्ती