Monday, March 23, 2026
Home Cine Special इसलिए ‘तुम बिन 2’ अभिनेत्री नेहा शर्मा ने लिया इतना लंबा ब्रेक

इसलिए ‘तुम बिन 2’ अभिनेत्री नेहा शर्मा ने लिया इतना लंबा ब्रेक

0
279

मुंबई। हाल में ही शिरीष कुंदर निर्देशित शॉर्ट फिल्‍म ‘कृति’ में नजर आई नेहा शर्मा बड़े पर्दे पर फिल्म ‘तुम बिन-2’ से दो साल बाद वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री नेहा शर्मा को इस फिल्‍म से बड़ी वापसी की उम्‍मीद है।

एक समारोह दौरान मीडिया से बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा, ‘मैंने इसलिए इतना वक्त लिया, क्योंकि मैं यह सुनिश्चित कर लेना चाहती थी कि जो भूमिका मैं करने जा रही हूं, क्‍या वह सशक्त है। सच में, मैं खुद को भावपूर्ण भूमिका में देखना चाहती थी, जहां मेरे लिए कुछ करने की संभावना हो।’

neha-sharma-001

तुम बिन 2 अभिनेत्री ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं अन्य लड़कियों की तरह नाचने और इधर-उधर मंडराने वाली भूमिकाएं नहीं करना चाहती थी। इस फिल्म में मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मैं तहेदिल से उन सबकी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे किरदार के लिए सही विकल्प समझा।’

एक अन्‍य सवाल के जवाब में कृति अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा, ‘जब भी मैं कोई फिल्म करती हैं, तो मैं एक दबाव महसूस करती हूं। इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। हालांकि, रोमांचित और उत्‍साहित होने के साथ साथ नर्वस भी हूं।’

tum-bin-2-poster

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेहा शर्मा 2014 में रिलीज हुई वासु भगनानी की फिल्म ‘यंगिस्तान’ में नजर आईं थीं। ‘तुम बिन 2’ का निर्देशन ‘रा.वन’ निर्देशक अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। फिल्म में नवोदित कलाकार आदित्य सील और आशिम गुलाटी भी हैं और फिल्‍म ‘तुम बिन-2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस