Sunday, March 22, 2026
Home Cine Special जानिए, क्‍यों? इस शो को लेकर खासे उत्‍साहित हैं फिल्‍मकार विक्रम भट्ट

जानिए, क्‍यों? इस शो को लेकर खासे उत्‍साहित हैं फिल्‍मकार विक्रम भट्ट

0
231

मुंबई। हॉरर फिल्‍मों के लिए जाने जाते फिल्मकार विक्रम भट्ट अपने नए प्रोग्राम ‘वन्स अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट’ को लेकर काफी उत्‍साहित हैं।

इस बारे में बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि निर्देशक कई बार वो कहानी नहीं सुना पाते जो वे सुनाना चाहते हैं, क्योंकि उन पर आर्थिक दबाव और निर्माताओं या कलाकारों का दबाव होता है। इसलिए उन्हें अब वेब एक अच्छी जगह लगती है।

इन दिनों राज रीबूट के प्रचार में व्‍यस्‍त निर्देशक विक्रम भट्ट साथ साथ में अब सोनी एलआईवी के लिए ‘वन्स अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट’ शो भी कर रहे हैं।

vikram-bhatt

इस शो के 104 एपिसोड तैयार किए जाएंगे और हर एपिसोड में एक छोटी सी कहानी होगी। यह सोनी एलआईवी की संपत्ति होगी और इसे वेब और मोबाइल प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। हालांकि, अब तक पांच एपिसोड लाइव हो चुके हैं।

विक्रम भट्ट ने कहा, ‘हम फिल्मकार इसलिए बनते हैं, ताकि हम अपनी कहानियां सुना सकें। दुर्भाग्य से हम अर्थव्यवस्था के कारण फंस गए हैं। हम केवल ऐसी फिल्म बना सकते हैं, जिसे कोई स्टार करना चाहता है, जिसका कोई निर्माता निर्माण करना चाहता है। इसकी नतीजा यह होता है कि हम ऐसी कहानियां नहीं लिख पाते जो हम करना चाहते हैं।’

विक्रम भट्ट ने सोनीएलआईवी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसा विचार लेकर सामने आए। उनके संग्रह की एक कहानी भी इस शो का हिस्सा है।

vikram-bhatt-show

विक्रम भट्ट ने आगे कहा, ‘आजकल हर कोई कह रहा है कि फिल्म बनाना काफी महंगा होता जा रहा है। मैं ऐसे टिवट्स और बातें पढ़ता रहता हूं कि उद्योग को फिल्म बनाने के लिए काफी अधिक धन की जरूरत होती है। इसलिए इस समय मैं सामने आकर कहता हूं कि ‘चलो, वेब की तरफ चलें’।”

विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें पौराणिक कहानियां काफी पसंद आती हैं, खासकर भगवान कृष्ण से जुड़ी कहानियां। -आईएएनएस