Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अब आमिर खान मराठी सिने जगत में ऐसे देंगे सहयोग

अब आमिर खान मराठी सिने जगत में ऐसे देंगे सहयोग

0
205

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का मराठी सिनेमा से प्रेम किसी से छुपा नहीं। आमिर खान समय समय पर मराठी फिल्‍मों को प्रचार करते रहते हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आमिर खान ने मराठी सिनेमा का प्रचार करने के लिए आगामी मराठी फिल्म ‘ति साध्या काय करते’ के ट्रेलर को अपनी फिल्‍म ‘दंगल’ के साथ जोड़ने का फैसला किया है।

आमिर खान के प्रवक्ता ने कहा, “आमिर खान मराठी सिनेमा का प्रचार करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, इसलिए वह अपने सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक कदम आगे बढ़े हैं।”

आमिर खान ने नई मराठी फिल्मों ‘नटसम्राट’, ‘नटरंग’, ‘कोर्ट’ और ‘सैराट’ की तारीफ की थी और इन फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की थी। आगामी शुक्रवार को ‘दंगल’ को प्रदर्शित करने वाले महाराष्ट्र के सिनेमाघर मराठी फिल्‍म का ट्रेलर भी दिखाएंगे।

सूत्र ने बताया कि आमिर सभी सिनेमाघरों को ट्रेलर दिखाने के लिए नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में इसे दिखाए जाने के संबंध में अपनी टीम को निर्देश दिए हैं।

‘ति साध्या काय करते’ का निर्देशन सतीश राजवाड़े ने किया है। -आईएएनएस