Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News सिल्‍वर स्‍क्रीन पर फिर दिखेगी ‘आशिकी 2’ की जोड़ी

सिल्‍वर स्‍क्रीन पर फिर दिखेगी ‘आशिकी 2’ की जोड़ी

0
222

अभिषेक कपूर की ‘फितूर’ में कटरीना कैफ के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस कर चुके आदित्‍य रॉय कपूर अपनी पूर्व को-स्‍टार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ सकते हैं।

‘आशिकी 2’ के बाद आदित्‍य रॉय कपूर ने काफी फिल्‍में की। मगर, ‘आशिकी 2’ जैसी सफलता दोहराने में असफल रहे हैं। एक पत्रिका को दिए इंटरव्‍यू में आदित्‍य रॉय कपूर ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्‍ट श्रद्धा कपूर के साथ है।

यह फिल्‍म करण जौहर के बैनर तले बनेगी। इसका निर्देशन शाद अली करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग मार्च में शुरू होने की संभावना है। यह भी एक रोमांटिक फिल्‍म होगी।

कामना करते हैं कि पहले की तरह श्रद्धा कपूर एक बार फिर आदित्‍य रॉय कपूर के लिए लक्‍की गर्ल साबित हों।