Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News रोमांटिक मूड में नजर आए आदित्य और श्रद्धा

रोमांटिक मूड में नजर आए आदित्य और श्रद्धा

0
260

मुंबई। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘ओके जानू’ के फर्स्ट लुक में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। करण ने ट्विटर पर शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया, जिसमें श्रद्धा आदित्य के काफी नजदीक हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक का शीर्षक करण ने लिखा, “शाद अली के निर्देशन में आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, मणि रत्नम, गुलजार, ए.आर.रहमान हैं। यह फिल्म ‘ओके जानू’ है।”

तमिल फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ के रीमेक ‘ओके जानू’ में आदित्य और श्रद्धा 2013 के बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘आशिकी 2’ में साथ नजर आए थे।

फिल्‍मी कैफे विशेषज्ञ की भविष्‍यवाणी ”दोनों की जोड़ी काफी अच्‍छी लग रही है। सिल्‍वर स्‍क्रीन की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में शुमार हो सकती है ‘श्रद्धा कपूर एवं आदित्‍य रॉय कपूर की जोड़ी’।”(आईएएनएस)