Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News दशक बाद एकता कपूर के साथ काम करेंगे विवेक ओबेरॉय

दशक बाद एकता कपूर के साथ काम करेंगे विवेक ओबेरॉय

0
364

मुंबई। डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले पहले भारतीय अभिनेताओं में से एक विवेक ओबेरॉय जल्द ही क्राइम वेब सीरीज में लीड भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल रिलीज हुई इंडो अमेरिकन वेब सीरीज इनसाइड एज में विवेक ओबेरॉय ने विक्रांत धवन की भूमिका निभाई थी।

जानकारी के अनुसार एकता कपूर की अगली क्राइम आधारित वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय लीड भूमिका में नजर आएंगे। एकता कपूर और विवेक ओबेराय लगभग एक दशक बाद साथ काम करने जा रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय ने एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में लीड भूमिका निभायी थी।

बता दें कि पिछले साल विवेक ओबेरॉय ने तमिल फिल्म विवेगाम में अजीत कुमार के साथ काम किया था। इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।