Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News फुटबाॅल कोच सईद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

फुटबाॅल कोच सईद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

0
190

मुम्बई। चाणक्य, तानाजी के साथ साथ फिल्म अभिनेता अजय देवगन भविष्य में फुटबाॅल कोच सईद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि फुटबाॅल कोच सईद अब्दुल रहीम ने 1950 और 1963 के दौरान भारतीय फुटबाॅल टीम के कोच और मैनेजर की जिम्मेदारी निभायी थी।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बैनर तले बनने वाली खेल आधारित फिल्म में अजय देवगन लीड भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। हालांकि, फिल्म की अन्य स्टार कास्ट और टाइटल फाइनल करना बाकी है।

फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह और मैरी काॅम, नीरजा के पटकथा लेखक मिलकर लिखने वाले हैं।