Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News संजय भंसाली की फिल्‍म में नजर आ सकते हैं अजय देवगन

संजय भंसाली की फिल्‍म में नजर आ सकते हैं अजय देवगन

0
252

मुम्‍बई। ख़बर है कि फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली एक दक्षिण भारतीय फिल्‍म का हिन्‍दी रीमेक बनाने जा रहे हैं और इस फिल्‍म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को कास्‍ट करने की योजना चल रही है।

स्‍पॉटबॉयई की रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली शबीना खान के साथ मिलकर इस फिल्‍म का निर्माण करेंगे। हालांकि, फिल्‍म की कहानी को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा और निर्देशक की तलाश जारी है।

Sanjay Leela Bhansali

यदि सब कुछ सूत्रों के बताये अनुसार होता है तो 17 साल बाद अजय देवगन संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे। हालांकि, इस बार संजय लीला भंसाली निर्माता की भूमिका में होंगे।

ajay-devgn-004

गौरतलब है कि इससे पहले अजय देवगन संजय भंसाली के साथ हम दिल चुके हैं सनम जैसी क्‍लासिक फिल्‍म कर चुके हैं। ख़बर तो यह भी है कि संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्‍तानी के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया था, लेकिन कुछ शर्तों के कारण बात जम न सकी।

हालांकि, इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक पृष्‍टि सामने नहीं आई है। संजय लीला भंसाली के वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्‍ट रानी पद्मावती को लेकर भी तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं।