Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार ने दी शहीद सैनिक के परिवार को आर्थिक मदद

अक्षय कुमार ने दी शहीद सैनिक के परिवार को आर्थिक मदद

0
1035

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर दरियादिली का परिचय देते हुए एक सैनिक परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

akshay-kumar-holidays

जानकारी के अनुसार एयरलिफ्ट अभिनेता अक्षय कुमार ने असम में उल्फा उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जैसलमेर के नरपतसिंह राठौड़ के परिवार की आर्थिक तौर पर मदद की। अभिनेता ने शहीद के परिवार को 9 लाख आर्थिक सहायता के रूप में दिए।

सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार ने शहीद के परिवार से टेलीफोन द्वारा संपर्क साधते हुए उनको हरसंभव मदद देने की बात कही। अक्षय कुमार इससे पहले भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।