Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अब्‍बास मस्‍तान की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार!

अब्‍बास मस्‍तान की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार!

0
227

मुम्‍बई। बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त अभिनेता अक्षय कुमार खिलाड़ी निर्देशक जोड़ी अब्‍बास-मस्‍तान की अगली फिल्‍म में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अक्षय कुमार के पास 2018 तक काम ही काम है। ऐसे में अब्‍बास मस्‍तान के साथ काम करने के लिए अक्षय कुमार को कुछ विशेष समय निकालना होगा।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने अब्‍बास मस्‍तान के निर्देशन में खिलाड़ी, एतराज और अजनबी जैसी बेहतरीन फिल्‍में की हैं। यह फिल्‍में अक्षय कुमार के कैरियर में मील का पत्‍थर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब्‍बास मस्‍तान की जोड़ी अक्षय कुमार को निर्देशन करने पर विचार कर रही है।

Akshay kumar 001

फिलहाल, फिल्‍मकार अब्‍बास मस्‍तान इन दिनों मशीन नामक फिल्‍म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्‍म से अब्‍बास का बेटा मुस्‍तफा फिल्‍म जगत में कदम रखेगा। फिल्‍म की शूटिंग मुकम्‍मल हो चुकी है। इस रोमांटिक थ्रिलर में कियारा अडवाणी नजर आएंगी।

वहीं, टॉयलेट एक प्रेम कहानी, क्रैक, गोल्‍ड जैसी फिल्‍में अक्षय कुमार के हाथ में हैं। दक्षिण भारतीय फिल्‍म 2.‍0 की शूटिंग भी बाकी है। जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, अक्षय कुमार विपुल शाह की नस्‍मते इंग्‍लैंड, एआर मुरुगदॉस की इक्‍का को लटकाए हुए हैं।