Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News अभिनेता राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी श्रुति हासन

अभिनेता राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी श्रुति हासन

0
259

मुम्‍बई। अभिनेता राजकुमार राव और श्रुति हासन जल्‍द ही एक फिल्‍म में एक साथ नजर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार टॉनी डिसूजा एक फिल्‍म का निर्माण करने जा रहे हैं।

shruti-haasan-003इस फिल्‍म का नाम बहन होगी तेरी बताया जा रहा है। फिल्‍म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। फिल्‍म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।

rajkumar rao

फिल्‍म के केंद्र में लखनऊ होगा। फिल्‍म में राजकुमार राव एक ऐसे व्‍यक्‍ति का किरदार निभाते नजर आएंगे जो शादी करने के लिए उतावला है।

फिलहाल, अभिनेता राजकुमार राव बरेली की बर्फी की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जिसमें कृति सेनन और आयुष्‍मन खुराना नजर आएंगे।