Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News सोना का एक्‍शन देखने को बेताब अक्‍की

सोना का एक्‍शन देखने को बेताब अक्‍की

0
231

मुंबई। बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्‍हा मार्शल आर्ट करती नजर आएंगी। इसे देखने के लिए वह इंतजार नहीं कर सकते।

akshay kumar 005

सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ ‘राउडी राठौर’, ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अक्षय कुमार ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “सोनाक्षी आगे बढ़ रही हैं.. और अभिनेता उन्‍मुख फिल्‍में बनाने वाले निर्देशक तुम्‍हारी कीमत समझेंगे… इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

sonakshi akshay kumar

दरअसल, सोनाक्षी सिन्‍हा एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्‍म ‘अकीरा’ में नजर आने वाली हैं, जो दो सितंबर को रिलीज होगी। फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा का किरदार काफी दमदार बताया जा रहा है। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।

गौरतलब है कि मुरुगदास के साथ ‘अकीरा’ सोनाक्षी सिन्‍हा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में साथ काम किया था।

-आईएएनएस