Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News गरम मसाला से बच्चों को दूर रखना चाहते हैं अक्षय कुमार, क्योंकि…

गरम मसाला से बच्चों को दूर रखना चाहते हैं अक्षय कुमार, क्योंकि…

0
428

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर राजनीतिक इंटरव्यू करने और विदेशी नागरिकता के कारण अक्षय कुमार इनदिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन, इस बीच एक और ख़बर सामने आयी है, जो काफी हैरान करने वाली है।

वो ख़बर यह है कि अक्षय कुमार नहीं चाहते कि उनकी संतान विशेषकर उनका बेटा उनकी फिल्म गरम मसाला देखे।

इस बात का खुलासा हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में पहुंचे अक्षय कुमार ने विक्की कौशल के साथ संवाद करते हुए किया।

एक सवाल के जवाब में अक्षय कुमार कहते हैं, ‘गरम मसाला मेरी एक ऐसी फिल्म है, जो मैं अपने बच्चों को दिखाना पसंद नहीं करूंगा।’ अक्षय कुमार का कहना है कि इस फिल्म में उनका किरदार एक ही समय पर अलग अलग चार लड़कियों को डेट करता है, जो अच्छी बात नहीं है।

वैसे इस दौरान अक्षय कुमार ने बातों ही बातों में युवाओं को चेतावनी और नसीहत भी दी कि वो समय गुजर गया है, जब ऐसा करना आसान था। आज की लड़कियों के पास गैजेट्स आ चुके हैं, जिससे वो अब पल पल की ख़बर रखती हैं।