Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News हॉट अवतार में नजर आएंगे पिया, अक्षय

हॉट अवतार में नजर आएंगे पिया, अक्षय

0
230

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार अक्षय ओबेरॉय और पिया बाजेपई की जोड़ी एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर जाएगी। पिया बाजपेई के साथ दुबारा काम करने को लेकर अक्षय ओबेरॉय काफी उत्‍सुक नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों इस साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म लाल रंग में साथ काम कर चुके हैं और अब वे एक बार फिर फिल्म ‘द वर्जिन्स’ के जरिये पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार हैं।

Akshay oberoi pia bajpai

‘द वर्जिन्स’ के बारे में अक्षय ओबेरॉय ने बताया, “यह फिल्म वर्जिनिटी के बारे में है तो जाहिर तौर पर इसमें कई अंतरंग दृश्य हैं। मुझे खुशी है कि पिया बाजपेई इस फिल्म में मेरी सह कलाकार हैं। हम एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करते हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और मुझे उसके साथ काम करना पसंद है।”

इस लघु फिल्म का निर्देशन संदीप ए. वर्मा ने किया है। इसका निर्माण हम मूवीज के बैनर तले फिल्मकार इम्तियाज अली की पूर्व पत्नी प्रीति अली और विनय मिश्रा ने किया है।

-आईएएनएस