Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News बिग बी ने कैंसर पीड़ित की इच्छा पूरी की

बिग बी ने कैंसर पीड़ित की इच्छा पूरी की

0
236

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कैंसर की एक मरीज का जन्मदिन मनाकर उसकी इच्छा पूरी की।

Amitabh bachchan 001

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “कैंसर से पीड़ित एक युवती हार्दिका मुझसे मिलना चाहती थी। मैंने उसकी इच्छा पूरी की। वह सुंदर और शालीन है। उसे अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ता है।”

Amitabh bachchan 002
अमिताभ ने हार्दिका के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में वे साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं।

बिग बी ने लिखा, “दर्द का सामना करना सबसे तकलीफदेह होता है।”

उन्होंने साथ में लिखा, “लेकिन एक इच्छा पूरी हुई। उसकी जिंदगी के एक खास दिन के लिए एक मुस्कान- उसके जन्मदिन ने उस लम्हे को स्थाई बना दिया।”

–आईएएनएस