Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News अलग अवतार में नजर आएंगी भूमिका चावला

अलग अवतार में नजर आएंगी भूमिका चावला

0
341

मुंबई। जी हां, तेरे नाम ‘तेरे नाम’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री भूमिका चावला एक बार फिर हिन्‍दी सिने प्रेमियों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। भूमिका चावला अपनी आगामी फिल्म ‘लव यू आलिया’ में एक अलग किरदार में नजर आ रही हैं।

भूमिका ने आईएएनएस को बताया, “जिस तरह से मेरा किरदार लिखा गया है उससे मैं खुश हूं। यह किरदार शक्तिशाली है, साथ ही इसमें कई परतें हैं। मैंने अपने करियर में अभी तक इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। मैं ‘लव यू आलिया’ को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएंगी। इसमें समाज के लिए अच्छा संदेश है।”

bhumika chawla
फिल्म में वह एक डांसर और एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जिनका अक्सर अपने पति के साथ झगड़ा होता है। वह अपने पति को खुद से अलग मानती हैं।

इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में रविचंद्रन, सनी लियोन, चंदन कुमार, संगीता चौहान और सायाजी शिंदे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव यू आलिया’ रेड चेरी फिल्म्स और मैजिक सिनेमा मोशन पिक्च र प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित है।

इस फिल्‍म के कन्‍नड़ संस्‍करण में सनी लियोन ने जबरदस्‍त आइटम गीत किया था। यहां देखे।

-आईएएनएस