Saturday, April 18, 2026
Home TV/OTT महाराणा प्रताप फेम रोशनी वालिया घायल

महाराणा प्रताप फेम रोशनी वालिया घायल

0
1090

मुम्‍बई। महाराणा प्रताप फेम अभिनेत्री रोशनी वालिया के घायल होने का समाचार प्राप्‍त हुआ है। ख़बर के अनुसार, रोशनी वालिया एक फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त थी, जिस दौरान यह हादसा हुआ।

Roshni walia
टेलीचक्‍कर की ख़बर अनुसार, रोशनी वालिया अपनी आगामी फिल्‍म की शूटिंग दौरान साइकिल चलाते हुए गिर गई और उनकी बाजू पर चोट आई है। डॉक्‍टर ने उनको कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, कोई गंभीर चोट लगने की बात सामने नहीं आई है।

रोशनी वालिया, इस समय देहरादून में हैं, और उनकी मम्‍मी स्‍वीटी वालिया उनकी देख रेख कर रही हैं। रोशनी वालिया जल्‍द ठीक होकर लौटेंगी।

11 मई के बाद से रोशनी वालिया ट्विटर पर भी सक्रिय नहीं हैं। गौरतलब है कि रोशनी ने टेलीविजन पर कदम मैं लक्ष्‍मी तेरे आंगन की से रखा था, और उसके बाद रिंगा रिंगा रोजस, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप और ये वादा रहा में नजर आई।