Sunday, April 26, 2026
Home Gossip/News अमिताभ बच्चन ने 2018—19 के लिए 70 करोड़ का टैक्स भरा

अमिताभ बच्चन ने 2018—19 के लिए 70 करोड़ का टैक्स भरा

0
283

मुम्बई। पर्दे के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 70 करोड़ रुपये कर के रूप में भुगतान किए हैं। यह जानकारी अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए दी।

गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बिहार के मुजफ्फरपुर के 2084 किसानों का कर्ज चुकाया था। इसके अलावा बिग बी ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले के प्रत्येक प्रीड़ित के परिवार सदस्य को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।

यदि बिग बी के कार्य पहलू की बात करें तो अमिताभ बच्चन दोभाषी तमिल और हिन्दी फिल्म कर रहे हैं और जल्द ही आनंद पंडित के बैनर की फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बदला जैसी हिट फिल्म दी है और इस साल के अंत में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।