अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में दिखेंगी अंजना सुखानी

0
645

मुम्बई। अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत फिल्म गुड न्यूज में अंजना सुखानी का प्रवेश हो चुका है। सुनने में आया है कि अंजना सुखानी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार अदा करने वाली हैं। हालांकि, किरदार के संदर्भ में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।

गौरतलब है कि अंजना सुखानी ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म कॉफी विद डी में सुनील ग्रोवर की बीवी का किरदार निभाया था। इससे पहले मराठी फिल्म लाल इश्क में स्वप्निल जोशी के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं। अंजना सुखानी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

गौरतलब है कि राज मेहता निर्देशित फिल्म गुड न्यूज 6 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार, करीना कपूर अभिनीत फिल्म गुड न्यूज जोड़ों पर आधारित है और साथ ही, फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की युगलबंदी देखने को मिलेगी।