Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News रणबीर कपूर के साथ तीसरी बार स्‍क्रीन शेयर करेंगी अनुष्‍का!

रणबीर कपूर के साथ तीसरी बार स्‍क्रीन शेयर करेंगी अनुष्‍का!

0
242

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ कर चुकीं अनुष्‍का शर्मा रणबीर कपूर के साथ तीसरी बार स्‍क्रीन शेयर कर सकती हैं।

जी हां, चर्चा है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में अभिनेता संजय दत्‍त के जीवन पर बनने जा रही फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा एक छोटी सी भूमिका अदा कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म में एक पत्रकार की भूमिका अदा करती नजर आएंगी।

anushka sharma Ae dil hai mushkil

इससे पहले अनुष्‍का शर्मा राजकुमार हिरानी की फिल्‍म पीके में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आईं थीं। ख़बर है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हालांकि, पहले फिल्‍म की शूटिंग इस साल के अंतिम महीनों में शुरू होने की ख़बरें थीं। फिल्म में सड़क अभिनेता संजय दत्‍त की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलू दर्शाये जाएंगे।

चलते चलते…
दिलचस्‍प बात तो यह है कि स्‍वयं संजय दत्‍त ने फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी को अपनी बायोपिक के लिए रणबीर कपूर का नाम सुझाया है।