Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News अनुष्‍का के हुए 7.2 मिलियन Twitter फॉलोवर

अनुष्‍का के हुए 7.2 मिलियन Twitter फॉलोवर

0
235

मुम्‍बई। क्रिकेटर विराट कोहली से अलग होने के बाद अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने अपना पूरा ध्‍यान अपने कैरियर पर केंद्रित कर लिया।

सलमान ख़ान अभिनीत फिल्‍म ‘सुलतान’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त अनुष्‍का शर्मा अपनी डिजिटल फैमिली से हैल्‍लो हाय करना नहीं भूलती।

सुबह सुबह सुलतान की शूटिंग के दौरान डांस कोरियोग्राफर फरहा ख़ान का खींचा हुआ फोटो साझा किया।

एक घंटे पश्‍चात, 7.2 मिलियन फॉलोवर होने की खुशी का इजहार करते हुए शुक्रिया अदा किया।

सलमान ख़ान के साथ फिल्‍म सुलतान कर रही अनुष्‍का शर्मा करण जौहर प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्‍किल’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और रणबीर कपूर भी हैं।

इसके अलावा, अनुष्‍का शर्मा पंजाबी गायक और अभिनेता दलजीत दुसांझ व सूरज शर्मा के साथ अगली होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म ‘फिलौरी’ करेंगी। (एफकेईटी)