Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News confirmed! ‘मोहन जोदड़ो’ की रिलीज डेट नहीं बदली

confirmed! ‘मोहन जोदड़ो’ की रिलीज डेट नहीं बदली

0
280

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ 12 अगस्त को ही रिलीज होगी। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्‍टि की गई।

बयान में कहा गया, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि आशुतोष गोवारिकर ने इस बारे कोई बात नहीं की है और ‘मोहन जोदड़ो’ की रिलीज तारीख में कोई बदलाव नहीं है। 15 जनवरी, 2015 को अधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि फिल्म 12 अगस्त, 2016 को रिलीज होगी।”

Hrithik Roshan

इसके साथ कहा गया, “हमारी फिल्म के विशेष प्रचार की योजना है और हमारा अभियान टीम के शेड्यूल के मुताबिक शुरू होगा।”

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ‘मोहन जोदड़ो’ टीवी मोशन पिक्च र्स और आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारीकर द्वारा निर्मित है।

फिल्म पाकिस्तान सिंधु घाटी सभ्यता युग के दौरान के प्राचीन शहर मोहन जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसमें पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

-आईएएनएस