Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News तापसी पन्नु और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म बदला की रिलीज डेट घोषित

तापसी पन्नु और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म बदला की रिलीज डेट घोषित

0
293

मुम्बई। तापसी पन्नु और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म बदला की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बदला में तापसी पन्नु और अमिताभ बच्चन दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले तापसी पन्नु और अमिताभ बच्चन पिंक में नजर आए थे।

हत्या रहस्य आधारित फिल्म बदला का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण सुजॉय घोष के साथ मिलकर शाह रुख खान का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है।

स्पेनिश फिल्म आधारित बदला में तापसी पन्नु का किरदार काफी दमदार है। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था।

बुधवार को फिल्म प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म बदला का पोस्टर रिलीज किया और फिल्म की रिलीज डेट घोषित की। प्रोडक्शन हाउस की घोषणा के मुताबिक फिल्म बदला 8 मार्च 2019 को रिलीज होगी।