Wednesday, August 19, 2026
Home Gossip/News वरुण, आलिया की अगली फिल्‍म फर्स्‍ट लुक जारी

वरुण, आलिया की अगली फिल्‍म फर्स्‍ट लुक जारी

0
202

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट शशांक खेतान की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में एक बार फिर नजर आएंगे।

इससे पहले उन्हें 2014 की हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ में देखा गया था। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है।

उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के मोशन पोस्टर पर यूट्यूब लिंक के साथ लिखा, “बद्रीनाथ की दुल्हनिया का लुक। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत हमारी दूसरी फ्रेंचाइजी की फिल्म।”


फिल्म के मोशन पोस्ट में वरुण और आलिया ‘देशी’ अवतार में नजर आ रहे हैं पोस्टर की ग्रामीण पृष्ठभूमि दिखाई दे रही है।

हीरू यश जौहर, करण जौहर द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 10 मार्च, 2017 को रिलीज होगी।

-आईएएनएस