Wednesday, September 16, 2026
Home Regional Cinemas ‘मुंदासुपत्ती’ के तेलुगू रीमेक में नजर आएंगे सुधीर बाबू

‘मुंदासुपत्ती’ के तेलुगू रीमेक में नजर आएंगे सुधीर बाबू

0
254

चेन्नई। हालिया रिलीज फिल्म ‘बागी’ में खलनायक की भूमिका में नजर आए अभिनेता सुधीर बाबू को तमिल फिल्म ‘मुंदासुपत्ती’ के तेलुगू रीमेक में देखा जाएगा। हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुधीर को तमिल फिल्म के रीमेक में मुख्य किरदार के लिए चुन लिया गया है। फिल्म के निर्देशक सहित अन्य कलाकारों का चयन किया जाना बाकी है।”

सूत्र के अनुसार, यह फिल्म हास्यप्रद होगी और 1980 के दशक के एक काल्पनिक गांव पर आधारित होगी। फिल्म की नियमित शूटिंग जून या जुलाई से शुरू होगी।

sudheer babu
इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद सुधीर दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी. गोपीचंद की तेलुगू बॉयोपिक पर काम शुरू करेंगे। सूत्र ने कहा, “इस बॉयोपिक का निर्देशन प्रवीण सत्तारू करेंगे। फिल्म की शुरुआत इस साल के अंत में होगी।”

-आईएएनएस