Wednesday, October 28, 2026
Home Gossip/News बरेली की बर्फी का फर्स्‍ट लुक आया सामने, केआरके ने कसा तंज

बरेली की बर्फी का फर्स्‍ट लुक आया सामने, केआरके ने कसा तंज

0
306

मुम्‍बई। निल बट्टे सन्‍नाटा जैसी शानदार फिल्‍म बना चुकीं अश्‍विनी अय्यर तिवारी निर्देशित बरेली की बर्फी की पहली झलक सामने आ चुकी है।

bareilly-ki-barfi

इस फिल्‍म में हीरोपंती अभिनेत्री कृति सेनन और आयुष्‍मन खुराना नजर आएंगें। जानकारी के अनुसार फिल्‍म 21 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में राजकुमार राव भी नजर आएंगें। हालांकि, पोस्‍टर में नजर नहीं आ रहे हैं।

इस फिल्‍म का पोस्‍टर रिलीज होते ही बॉलीवुड अभिनेता केआरके ने कृति सेनन पर तंज कसते हुए लिखा, ओह! पहली झलक कितनी शानदार है। खुदा कसम, 100 प्रतिशत सुपर फ्लॉप फिल्‍म। कृति सेनन ने फ्लॉप की लाइन लगा देनी है।