Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News चंगेज से नहीं इस फिल्‍म से होगी बॉबी देओल की जबरदस्‍त वापसी

चंगेज से नहीं इस फिल्‍म से होगी बॉबी देओल की जबरदस्‍त वापसी

0
367

मुम्‍बई। बॉबी देओल बड़े पर्दे पर जबरदस्‍त वापसी के लिए तरस रहे हैं। फिल्‍म चमकू द्वारा किए असफल प्रयास के बाद देओल परिवार बॉबी देओल के स्‍टारडम को चंगेज नामक फिल्‍म से सिल्‍वर स्‍क्रीन पर जीवित करना चाहता था।

लेकिन, अब ख़बर है कि इस काम की जिम्‍मेदारी स्‍वयं बॉबी देओल ने उठा ली है। जी हां, बॉबी देओल अपने के लिए एक फिल्‍म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग अगले महीने में शुरू हो जाएगी।

bobby-deol-001

रेट ऑन ए हाइवे (आरओएच) नामक इस फिल्‍म की शूटिंग यूके में की जाएगी। थ्रिलर शैली की इस फिल्‍म में बॉबी देओल बेहद जबरदस्‍त लुक में नजर आएंगे। फिल्‍म की शूटिंग लगभग 25 दिन में पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि बॉबी देओल का नाम चीयर्स, पोश्‍टर बॉयज और चंगेज जैसी फिल्‍मों के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन किसी भी फिल्‍म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। और सनी देओल अपने बेटे करण देओल को लॉन्‍च करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।