Friday, April 24, 2026
Home Gossip/News क्‍या शाह रुख खान नहीं करना चाहते इस अभिनेत्री के साथ काम?

क्‍या शाह रुख खान नहीं करना चाहते इस अभिनेत्री के साथ काम?

0
309

मुम्‍बई। बादशाह अभिनेता शाह रुख खान इन दिनों बाहरी और भारतीय युवा अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन, बॉलीवुड में एक युवा अभिनेत्री ऐसी भी है जो दावा करती है कि शायद अभिनेता शाह रुख खान उनके साथ काम करना नहीं चाहते हैं।

shah-rukh-khan-003

जी हां। ऐसा दावा नीरजा अभिनेत्री सोनम कपूर ने किया है। सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं सोनम कपूर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पास कई अवसर आए, जब वह शाह रुख खान की को-स्‍टार बन सकती थीं। लेकिन, ऐसा हो न सका।

अभिनेत्री ने साथ में यह भी दावा किया कि बॉलीवुड में फिल्‍म के लिए अभिनेताओं की पसंदीदा अभिनेत्रियों को चुना जाता है। यदि शाह रुख खान की इच्‍छा होगी तो मैं उनके साथ काम कर सकती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कभी ऐसा होगा।

sonam-kapoor-003

अब सोनम कपूर ने गेंद शाह रुख खान के पाले में फेंक दी है और देखना दिलचस्‍प होगा कि इस पर शाह रुख खान किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। इससे पहले अक्षय कुमार ने भी करण जौहर के प्रति ऐसी भी भावना जाहिर की थी, जिसके बाद करण जौहर और अक्षय कुमार ब्रदर्स में साथ काम करते नजर आए।