Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News खुद को नींबू की तरह निचोड़ रही हैं दीपिका

खुद को नींबू की तरह निचोड़ रही हैं दीपिका

0
1350

मुंबई। जी हां। अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए दीपिका पादुकोण किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं हैं।

फिलहाल, दीपिका झरनों के देश कनाडा के टोरंटों में फिल्‍म शूटिंग कर रही हैं। इस बारे में सूत्रों ने पुष्टि की है कि दीपिका ने ‘ट्रिपल एक्स’ के सीन के लिए काफी पसीना बहाया है।

deepika

इतना ही नहीं, ‘बाजीराव मस्‍तानी’ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड के कुछ स्टंट निर्देशकों से संपर्क भी किया है, ताकि वह अपने किरदार में फिट बैठ सकें।

अभी तक दीपिका ने जितनी फिल्में की हैं, सभी के किरदार को दीपिका ने फिल्म में खुलकर जिया है। किरदार में उतरना और उसके हिसाब से तैयारी करना दीपिका का सबसे बड़ा ‘एक्स फैक्टर’ है। इसलिए हर निर्देशक उन्हें कास्ट करने की होड़ में लगे रहते हैं।

दीपिका की यह पहली हॉलीवुड फिल्म है। जिसमें वह सीधे विन डीजल जैसे एक्शन हीरो के साथ होंगी। दीपिका से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका के समर्पण भाव से ‘ट्रिपल एक्स’ की पूरी टीम काफी खुश है।

फिलहाल दीपिका अपनी इस पहली एक्शन फिल्म के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 2017 में रिलीज होगी। (आईएएनएस)