Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News धर्मेंद्र की कलम से निकले एहसास म्‍यूजिक वीडियो में होंगे कैद

धर्मेंद्र की कलम से निकले एहसास म्‍यूजिक वीडियो में होंगे कैद

0
222

मुम्‍बई। सिने प्रेमियों के दिलों में अपना अहम स्‍थान रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र लिखने का शौक भी रख सकते हैं। धर्मेंद्र समय समय पर अपनी शायरोशायरी के फन से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं।

अब ख़बर है कि धर्मेंद्र की रचनाओं को म्‍यूजिक वीडियो का रूप दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र लंबे समय से कविताएं और शायरी लिख रहे हैं। स्‍वयं धर्मेंद्र चाहते थे कि उनकी लेखनी का यह स्‍वरूप एक वीडियो के रूप से सामने आए।

अब धर्मेंद्र के इस ख्‍वाब को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उम्‍मीद है कि धर्मेंद्र के चाहनों को जल्‍द उनके फन का नया तोहफा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल में ही धर्मेंद्र ने 81वां जन्‍मदिवस मनाया है।