Saturday, August 15, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! ओके जानु – खूबसूरत जोड़ी, और एक अच्‍छी रोमांटिक फिल्‍म...

Trailer Review! ओके जानु – खूबसूरत जोड़ी, और एक अच्‍छी रोमांटिक फिल्‍म का वादा

0
240

मुम्‍बई। आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों एक फ्रेम में, क्‍या लगते हैं? जी हां, ओके जानु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बेहद शानदार ट्रेलर, एक अच्‍छी रोमांटिक फिल्‍म का वादा करता है।

नसीरुद्दीन शाह की उपस्‍थिति बेहतरीन है। श्रद्धा कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर प्रेमी युगल के रूप में एक दूसरे पूर्वक हैं। दोनों के बीच बेहतरीन ट्यूनिंग है। शाद अली ने फिल्‍म को थोड़ी सी मसालेदार बनाने के लिए युवाओं के लिए चुटीले संवाद डाले हैं।

श्रद्धा कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर भावुक प्रेमियों के रूप में भी जंचते हैं और मौज मस्‍ती करने वाले युवाओं के रूप में भी। संगीत बेहतरीन है। ट्रेलर बताता है कि फिल्‍म बेहद हार्इ फाई बनाने की कोशिश नहीं की गई।

ट्रेलर से कहानी स्‍पष्‍ट हो रही है। लेकिन, बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को देखना सुकून देगा। ट्रेलर इतना विश्‍वास तो दिला रहा है। बाकी 13 जनवरी को पर्दा उठ जाएगा।