Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News क्‍या आप जानते हैं कि अमिताभ नहीं थे बागबान के लिए पहली...

क्‍या आप जानते हैं कि अमिताभ नहीं थे बागबान के लिए पहली पसंद?

0
246

मुम्‍बई। फिल्‍म बागबान अमिताभ बच्‍चन की बेहतरीन फिल्‍मों में से एक है, जो पिछले डेढ़ दशक के दौरान रिलीज हुई हैं। लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि बीआर चोपड़ा निर्मित और रवि चोपड़ा निर्देशित फिल्‍म बागबान के लिए अमिताभ बच्‍चन बीआर चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थे।

फिल्‍म बागबान की स्‍क्रीनप्‍ले टीम का हिस्‍सा रहीं लेखिका अचला नागर ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि बीआर चोपड़ा ने बागबान के निर्माण से लगभग दो दशक पूर्व इस फिल्‍म के लिए दिलीप कुमार को अप्रोच की गई थी।

लेकिन, अभिनेता दिलीप कुमार ने उस समय इस फिल्‍म को इसलिए ठुकरा दिया क्‍योंकि उनकी समकालीन अभिनेत्रियां मीना कुमारी, नरगिस इस दुनिया में नहीं थीं। और अभिनेत्री राखी फिल्‍में करना बंद कर चुकी थीं। ऐसे में दिलीप कुमार को बड़े पर्दे पर अपने अनुकूल को-स्‍टार के रूप में कोई चेहरा जंच नहीं रहा था।

अंत, दो दशक बाद बीआर चोपड़ा ने बागबान की पटकथा अपने पुत्र रवि चोपड़ा को सौंप दी और 2003 में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म सिने दर्शकों को मिली।