Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News क्‍या आप जानते हैं, कृति सैनन के इस डर के बारे में?

क्‍या आप जानते हैं, कृति सैनन के इस डर के बारे में?

0
238

मुम्‍बई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्‍म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्‍यु करने वाली कृति सैनन ने अपने बेतुके डर और अपनी गंदी आदत के बारे में अजब खुलासा किया है, जिसको सुनकर आप दंग रह सकते हैं।

राब्‍ता और बरेली की बर्फी के रिलीज होने का राह देख रही कृति सैनन ने फेमिना पत्रिका को दिए एक साक्षात्‍कार में बेतुके डर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे रेप्‍टाइल्‍स से और सूइयों से डर लगता है। मेरा एक डर यह भी है कि अगले दिन सुबह सोकर उठने पर मुझे कुछ दिखाई नहीं देगा।’

गंदी आदत के बारे खुलासा करते हुए कृति सैनन ने कहा, ‘मुझे किसी का भी कॉल आने पर मोबाइल उठाकर टहलते हुए बात करने की आदत है, जो मुझे कई बार शर्मिंदगी महसूस करवाती है, विशेषकर जब मैं अपने परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर भोजन का आनंद ले रही होती हूं। मैं चाहकर भी इसको कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं।’

भले ही कृति सैनन और सुशांतसिंह राजपूत की निकटताओं के चर्चे चारों ओर हों। लेकिन, अभिनेत्री का दावा है कि उसका कोई प्रेमी नहीं है। इश्‍क विश्‍क की तो छोड़ो अभिनेत्री के पास इन दिनों परिवार के साथ समय गुजारने का भी समय नहीं है।

यदि आपको यह ख़बर या जानकारी अच्‍छी लगी तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें क्‍योंकि आपका समर्थन हमारे हौसले को बढ़ाता है।