Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इमरान हाशमी as कैप्‍टन नवाब दबंग अवतार में

इमरान हाशमी as कैप्‍टन नवाब दबंग अवतार में

0
218

मुंबई। इमरान हाशमी फिल्‍म्‍स निर्मित और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ का पहला पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया। अभिनेता इमरान हाशमी ने ट्विटर पर इसका पोस्टर जारी किया।

पोस्टर में इमरान हाशमी एक सैनिक के रूप में दो पिस्‍टल लिए दिखाई दे रहे हैं। इमरान हाशमी की वर्दी भारतीय और पाकिस्तानी सेना का मिलाजुला रूप है। इसकी टैग लाइन इमरान हाशमी ने लिखी, “दो देश और एक सैनिक।”

Captain Nawab Poster

इमरान हाशमी ने जानकारी देते हुए लिखा, “और मेरे होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म।” फिल्म टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित हैं। टोनी डिसूजा इमरान हाशमी के साथ खेल आधारित फिल्म ‘अजहर’ में भी काम कर चुके हैं।

इमरान हाशमी की ‘कैप्टन नवाब’ अगले साल रिलीज होगी। फिल्‍म का पोस्‍टर काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। उम्‍मीद है कि टोनी डिसूजा इमरान हाशमी के साथ एक बेहतरीन फिल्‍म और कहानी लेकर आएं।

-आईएएनएस